फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PTET 2020: लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई राजस्थान पीटीईटी की परीक्षा

Mon, 27 Apr 2020 03:43 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीटीईटी परीक्षा स्थगित - फोटो : Social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन को देखते हुए राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा पहले 10 मई को होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा के आगामी तारीख की अभी घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी पांच मई तक आवेदन में सुधार कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन गवर्नमेंट डुंगर कॉलेज, बिकानेर की ओर से किया जाता है। गौरतलब है कि इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल, कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।

 

इस परीक्षा के लिए संशोधित तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस साल पीटेट के लिए 4,80,926 आवेदन मिले हैं। अभी इस परीक्षा के काउंसलिंग को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन वो ही अभ्यर्थी कराते हैं, जिन्हें परीक्षा में सफलता मिलती है। मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाता है। यह परीक्षा तीन घंटे होती है। इसमें ऑब्जेक्टिव और मल्टिपल टॉइस वाले सवाल आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें