Rajasthan NEET Counselling 2021
- फोटो : Social Media
राजस्थान चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नीट काउंसलिंग 2021 के शेड्यूल को जारी कर दिया है। काउंसलिंग के लिए पंजीयन प्रक्रिया को आज सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट rajneetug2021.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। काउंसलिंग के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 दिसंबर 2021 को है। राज्य चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से नीट यूजी मेडिकल एंड डेंटल एडमिशन/काउंसलिंग बोर्ड 2021, गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज (आरयूएचएस कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस) जयपुर द्वारा राजस्थान नीट काउंसलिंग का आयोजन कराया जा रहा है।
दो चरण में होगी आवेदन की प्रक्रिया
राजस्थान नीट 2021 के लिए आवेदन दो चरण में आयोजित होगी। इन दोनों चरण को पूर्ण करना अनिवार्य है। पहले चरण में उम्मीदवारों को अपनी उम्मीदवारी दर्ज करानी होगी। इसके लिए उन्हें अपने नीट यूजी क्रमांक, अंक, जन्मतिथि आदि को भरना होगा। दूसरे चरण में उम्मीदवारों को लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरना होगा। राजस्थान नीट 2021 के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए सूची को 30 दिसंबर 2021 को जारी किया जाएगा। दस्तावेजों के सत्यापन की तारीख 3 जनवरी 2022 को तय की गई है। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े अगले चरणों की घोषणा इसके बाद की जाएगी।
क्या है आवेदन शुल्क ?
राजस्थान नीट 2021 की के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1200 रुपये, एससी, एसटी और राजस्थान के मूल-निवासी एसटी-एसएसए वर्ग के उम्मीदवारों को जिनकी पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हैं, उन्हें 1200 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। इन उम्मीदवारों को अपने आय प्रमाण पत्र को आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर के भेजना होगा। सूचना पुस्तिका, ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्देश सीट मैट्रिक्स और कॉलेजों की जानकारी जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।