फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Home Guard: राजस्थान होम गार्ड पीईटी और पीएसटी के लिए प्रवेश पत्र जारी, अभी इस लिंक से करें डाउनलोड

Mon, 09 Mar 2026 06:22 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Home Guard Admit Card: राजस्थान होम गार्ड ने पीईटी और पीएसटी 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे जल्दी से जल्दी से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Home Guard: राजस्थान होम गार्ड विभाग ने पीईटी (PET) और पीएसटी (PST) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड home.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया का सबसे कठिन चरण माना जाने वाला शारीरिक परीक्षण (PET/PST) 16 मार्च 2026 से राजस्थान के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर शुरू होगा।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत 3,842 रिक्तियों को भरा जाएगा। लिखित आवेदन चरण पहले ही पूरा हो चुका है और अब चयन प्रक्रिया शारीरिक दक्षता और शारीरिक मानक परीक्षा के चरण में पहुंच चुकी है।

एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण

राजस्थान होम गार्ड PET/PST एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है, जिसमें उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर, फिजिकल टेस्ट की तिथि और समय, रिपोर्टिंग का समय, सेंटर का नाम और पता आदि शामिल होते हैं। 

राजस्थान होमगार्ड PET समय सीमा

राजस्थान होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में पुरुष उम्मीदवारों को 5 किलोमीटर दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं के लिए 35 मिनट की दौड़ निर्धारित की गई है। SC, ST वर्ग और पूर्व सैनिकों को 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। यह दौड़ उम्मीदवारों की शारीरिक सहनशक्ति और दक्षता का मूल्यांकन करती है।

राजस्थान होमगार्ड फिजिकल स्टैंडर्ड

फिजिकल टेस्ट में जनरल वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और छाती 81-86 सेमी होना अनिवार्य है। वहीं बारां जिला के पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई 160 सेमी और छाती 74-79 सेमी तय की गई है। बारां जिले की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 145 सेमी और वजन 43 किलोग्राम होना चाहिए। ये मापदंड उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यताओं को सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले अपने ब्राउजर में home.rajasthan.gov.in वेबसाइट खोलें।
  • होम पेज पर Rajasthan Home Guard Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपने एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सभी विवरण सही भरने के बाद Submit/लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालें और फिजिकल टेस्ट के दिन अपने साथ रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें