फीस और नियम
रिजल्ट जनवरी के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना
आरएसएसबी चेयरमैन आलोक राज ने बताया कि अगर आपत्तियां कम आईं तो जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है। जिसपर एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि, साब 4th grade का रिजल्ट भी समय पर जारी कर देना, सीट बचाने का बहाना नहीं चलेगा, हो सके तो दिसंबर लास्ट या जनवरी के शुरुआत में जारी कर देना।
यूजर के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए चेयरमैन ने लिखा कि सुरेश जी, बिल्कुल सही, मगर क्या हमको इंतजार करना चाहिए 4th क्लास में पदों के बढ़ने का? या रिजल्ट निकाल दें जब भी तैयार हो? यदि प्रश्नों पर ज्यादा ऑब्जेक्शन न आए तो जनवरी के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट निकालने का प्रयास होगा।