
CET 2024 अभ्यर्थियों के लिए क्या प्रभाव पड़ेगा?
इस निर्णय का सबसे बड़ा असर उन 27,05,864 अभ्यर्थियों पर पड़ेगा जो सीईटी 2024 में शामिल हुए थे। पहले उन्हें उम्मीद थी कि CET प्रमाण पत्र 3 साल तक मान्य रहेगा, जिससे उन्हें भविष्य में सरकारी नौकरियों के लिए बार-बार परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। लेकिन अब वे सिर्फ 1 साल तक ही इस प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकेंगे और यदि वे अगले वर्ष सरकारी नौकरी की परीक्षा देना चाहते हैं, तो उन्हें सीईटी 2025 में फिर से शामिल होना होगा।
सीईटी 2025 से क्या बदलाव होंगे?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि सीईटी 2025 से नई वैधता नीति लागू की जाएगी। इसका मतलब है कि सीईटी 2025 के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र की वैधता 3 साल होगी, जिससे वे इस अवधि के भीतर किसी भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड़ जयपुर ने अपने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि CET 2025 की स्नातक स्तर की परीक्षा संभावित रूप से 26 दिसंबर से 28 दिसंबर, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि 12वीं स्तर की परीक्षा 20 फरवरी से 22 फरवरी, 2026 के बीच संपन्न होने की संभावना है।