कौन कर सकता है काउंसलिंग में भाग?
परीक्षा में सफल हुए सभी उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने काउंसलिंग आईडी, रोल नंबर, माता के नाम और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करना होगा।
सीट आवंटन केवल उन्हीं उम्मीदवारों को किया जाएगा जो निर्धारित समय के भीतर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करेंगे और कॉलेज विकल्प भरेंगे।
पहले जमा करने होंगे 3,000 रुपये
कॉलेज विकल्प भरने से पहले उम्मीदवारों को 3,000 रुपये का काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क भुगतान के बाद ही कॉलेजों की प्राथमिकता दर्ज की जा सकेगी। विश्वविद्यालय के अनुसार सीट आवंटन उम्मीदवार की परीक्षा मेरिट, आरक्षण श्रेणी और काउंसलिंग के दौरान भरे गए विकल्पों के आधार पर किया जाएगा।
20 जून को आएगी पहली सीट आवंटन सूची
पहले चरण की सीट आवंटन सूची 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 20 जून से 27 जून 2026 के बीच 13,555 रुपये का प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और ऑनलाइन प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह प्रक्रिया 29 जून 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार इसी अवधि में अपनी प्रोविजनल एडमिशन स्लिप भी डाउनलोड कर सकेंगे।
1 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार डीएलएड पाठ्यक्रम की कक्षाएं 1 जुलाई 2026 से शुरू कर दी जाएंगी।
अपवर्ड मूवमेंट का भी मिलेगा मौका
पहले चरण में सीट प्राप्त करने वाले उम्मीदवार यदि बेहतर कॉलेज या उच्च प्राथमिकता वाले संस्थान में प्रवेश चाहते हैं तो वे अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- अपवर्ड मूवमेंट आवेदन: 3 जुलाई से 4 जुलाई 2026
- परिणाम जारी: 7 जुलाई 2026
- रिपोर्टिंग: 7 जुलाई से 9 जुलाई 2026
महत्वपूर्ण तिथियां
| प्रक्रिया |
तिथि |
| 3,000 रुपये शुल्क जमा कर कॉलेज विकल्प भरना |
11 जून से 16 जून 2026 |
| प्रथम सीट आवंटन सूची |
20 जून 2026 |
| प्रथम चरण प्रवेश शुल्क (13,555 रुपये) |
20 जून से 27 जून 2026 |
| रिपोर्टिंग, दस्तावेज सत्यापन एवं ऑनलाइन प्रमाणन |
20 जून से 29 जून 2026 |
| प्रोविजनल एडमिशन स्लिप डाउनलोड |
20 जून से 29 जून 2026 |
| कक्षाएं शुरू |
1 जुलाई 2026 |
| अपवर्ड मूवमेंट आवेदन |
3 जुलाई से 4 जुलाई 2026 |
| अपवर्ड मूवमेंट परिणाम |
7 जुलाई 2026 |
| अपग्रेडेड सीट पर रिपोर्टिंग |
7 जुलाई से 9 जुलाई 2026 |
| दूसरी सीट आवंटन सूची |
13 जुलाई 2026 |
| दूसरी फीस जमा करने की तिथि |
14 जुलाई से 19 जुलाई 2026 |
| दूसरी रिपोर्टिंग प्रक्रिया |
14 जुलाई से 20 जुलाई 2026 |
| तीसरी सीट आवंटन सूची |
22 जुलाई 2026 |
| तीसरे चरण की फीस जमा |
22 जुलाई से 27 जुलाई 2026 |
| तीसरे चरण की रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन |
22 जुलाई से 28 जुलाई 2026 |
दूसरे और तीसरे राउंड में भी मिलेगा मौका
जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट नहीं मिलेगी, उन्हें अगले राउंड में स्वतः शामिल किया जाएगा।
दूसरा राउंड: दूसरी सीट आवंटन सूची 13 जुलाई 2026 को जारी होगी। चयनित उम्मीदवारों को 14 जुलाई से 19 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी और 20 जुलाई तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
तीसरा राउंड: तीसरे चरण की सीट आवंटन सूची 22 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 22 जुलाई से 27 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा और 28 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन व रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज
काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करनी होगी-
- कक्षा 10वीं की मूल अंकतालिका
- कक्षा 12वीं की मूल अंकतालिका
- स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration Form)
- हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- विशेष मूल निवास प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)
फीस रिफंड को लेकर क्या नियम हैं?
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों को किसी भी चरण में सीट आवंटित नहीं होगी, वे फीस रिफंड के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, सीट आवंटित होने के बाद रिपोर्टिंग नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार आंशिक (Partial) रिफंड दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद फीस रिफंड 45 कार्य दिवसों के भीतर किया जाएगा।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
बीएसटीसी प्री-डीएलएड में सफल हुए उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार न करें। 16 जून से पहले काउंसलिंग शुल्क जमा कर कॉलेज विकल्प भर लें, क्योंकि इसके बाद चॉइस फिलिंग का मौका नहीं मिलेगा। सीट आवंटन पूरी तरह मेरिट, श्रेणी और उम्मीदवार द्वारा भरे गए विकल्पों पर आधारित होगा, इसलिए कॉलेजों की प्राथमिकता सोच-समझकर भरना बेहद महत्वपूर्ण है।