फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं की मार्कशीट एक क्लिक में करें डाउनलोड, अच्छे से समझ लें ये स्टेप्स

Wed, 29 May 2024 12:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज शाम पांच बजे घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष 10वीं का रिजल्ट 93.03 फीसदी रहा है। छात्र यहां क्लिक करके अभी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अपने अंक चेक करने के साथ-साथ छात्र अपनी मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
RBSE 10th Result 2024, राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Board Class 10th Result: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार आज समाप्त हो गया है। बोर्ड ने आज शाम 5 बजे हाईस्कूल के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट अभी देख सकते हैं। छात्रों के पास अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड करने का विकल्प भी होता है। रिजल्ट से जुड़ी लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें।

विज्ञापन


राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के अनुसार, इस वर्ष 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 विद्यार्थी पंजीकृत थे। कुल 10,39,895 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या 5,50,050 और लड़कियों की संख्या 4,89,845 थी। कुल 9,67,392 छात्र इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं।

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03% रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% है और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% है। 

इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 07 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। इस वर्ष 10 लाख छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जोकि आज शाम पांच बजे आरबीएसई प्रशासक महेश चंद्र शर्मा द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन

RBSE Result 2024: स्कोरकार्ड पर उल्लिखित विवरण

राजस्थान बोर्ड 10वीं के स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित विवरण अंकित होंगे:
  • योग्यता स्थिति
  • कक्षा और बोर्ड का नाम
  • जन्म की तारीख
  • विषय अपने विषय कोड के साथ उपस्थित हुए
  • नाम
  • कुल प्राप्त अंक
  • रोल नंबर
  • विषयों का कोड
  • थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल में भी विषयवार प्राप्त हुए अंक
रिजल्ट जारी होने पर छात्रों को उसमें कुछ महत्वपूर्ण विवरणों को अवश्य चेक करना चाहिए; जैसे -
  • व्यक्तिगत विवरण
  • वर्तनी
  • कुल और प्रतिशत गणना
  • उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण स्थिति
  • दिए गए ग्रेड प्राप्त अंकों के अनुरूप होने चाहिए
विज्ञापन

एक क्लिक में ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबासाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां आपको अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। छात्र एक क्लिक में अपनी प्रोविजनल मार्कशीट की कॉपी पा सकेंगे। इसके लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाएं। 
  • फिर  होमपेज पर राजस्थान बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें। 
  • अब आरबीएसई बोर्ड 10वीं परिणाम की जांच करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • यहीं पर आपको मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करने का विकल्प दिखेगा।
  • इसपर क्लिक करें।
  • परिणाम की कॉपी आपके फोन/कंप्यूटर पर डाउनलोड हो जाएगी।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसे सेव कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें