फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: एक साल में 43,781 नौकरियां दी गईं; अश्विनी वैष्णव बोले- भर्ती प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने पर जोर

Sat, 13 Jun 2026 01:06 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Ashwini Vaishnaw: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए इसे और अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया। बैठक में बताया गया कि भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में 47,084 रिक्तियों के विरुद्ध 43,781 उम्मीदवारों की भर्ती पूरी कर ली है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ashwini Vaishnaw: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की भर्ती प्रक्रिया की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रेल मंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने, तकनीक के अधिक उपयोग और प्रक्रियाओं को तेज बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रणाली को लगातार बेहतर बनाना जरूरी है ताकि उम्मीदवारों को निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था मिल सके।

विज्ञापन

47 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी

बैठक में बताया गया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रेलवे ने छह प्रमुख श्रेणियों में 47,084 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की। इनमें से अब तक 43,781 उम्मीदवारों को पैनल में शामिल किया जा चुका है।

प्रमुख भर्तियों का विवरण

पद रिक्तियां अब तक भर्ती
सहायक लोको पायलट (ALP) 18,799 17,193
तकनीशियन 14,298 13,416
RPF उप-निरीक्षक 452 450
RPF कांस्टेबल 4,208 4,205
जूनियर इंजीनियर (JE)/DMS/CMA 7,951 7,333
पैरामेडिकल श्रेणियां 1,376 1,184
कुल 47,084 43,781

भर्ती प्रक्रिया में तकनीक का बढ़ रहा उपयोग

रेल मंत्री ने विभागीय परीक्षाओं को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में बदलने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, टैबलेट आधारित परीक्षाएं भी शुरू की जानी चाहिए ताकि भर्ती प्रक्रिया अधिक तेज, कुशल और उम्मीदवारों के लिए सुविधाजनक बन सके।

भर्ती परीक्षाएं 15 भाषाओं में

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाएं देशभर के विभिन्न शहरों में कई चरणों में आयोजित की जाती हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं 15 भाषाओं में आयोजित की जा रही हैं।

रेल मंत्रालय का कहना है कि इससे विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को समान अवसर मिलते हैं और भाषा किसी भी उम्मीदवार के लिए बाधा नहीं बनती।

अगले एक साल में कई बड़ी परीक्षाएं

रेलवे ने आगामी भर्ती परीक्षाओं और संभावित चयन कार्यक्रम का भी विवरण साझा किया है।
भर्ती रिक्तियां
लेवल-1 (ग्रुप D) 32,438
एएलपी (CEN 01/2025) 10,970
सेक्शन कंट्रोलर 368
JE/DMS/CMA 2,585
NTPC ग्रेजुएट 5,810
NTPC अंडरग्रेजुएट 3,058

इन भर्तियों के लिए अगले छह महीने से एक वर्ष के भीतर सीबीटी, कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम पैनल तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

एनटीपीसी और अन्य भर्ती परीक्षाओं की स्थिति

बैठक में यह भी बताया गया कि एनटीपीसी, मंत्रालयी एवं पृथक श्रेणियों, तकनीशियन और पैरामेडिकल भर्ती परीक्षाओं के विभिन्न चरण पूरे किए जा रहे हैं। एनटीपीसी गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) में गैर-टाइपिंग पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन शुरू हो चुका है, जबकि टाइपिंग पदों के परिणाम जल्द जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

फर्जी सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

अश्विनी वैष्णव ने रेलवे भर्ती बोर्डों को उम्मीदवारों के साथ संवाद मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली गलत जानकारियों का तुरंत खंडन किया जाना चाहिए ताकि उम्मीदवारों तक सही सूचना पहुंचे और भर्ती प्रक्रिया पर उनका भरोसा बना रहे। रेल मंत्रालय ने दोहराया कि भारतीय रेलवे निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें