आरआरबी ने 19 और 20 सितंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि , आरआरबी की परीक्षा का दूसरा चरण 17 से 15 दिसंबर के बीच संपूर्ण होगा।
महत्वपूर्ण जानकारी-
विज्ञापन
-आरआरबी समूप डी परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हो रही है।
-सीबीटी के लिए परीक्षण लिंक 10 सितंबर से सक्रिय किया जाएगा।
-समूह डी श्रेणी में अधिसूचित 62,907 पदों के लिए आरआरबी को 1.90 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं।
रेलवे समूह डी परीक्षा में तीन अलग- अलग चरण हैं
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)
शारीरिक दक्षता परीक्षा ( पीईटी)
दस्तावेज़ सत्यापन।
Trending Videos
परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा का पैटर्न-
आरबी समूह-डी: कंप्यूटर आधारित टेस्ट पैटर्न
सीबीटी की अवधि: 90 मिनट
प्रश्नों की संख्या: 100
विषय संख्या
1. गणित 25
2. सामान्य खुफिया और तर्क 25
3. सामान्य विज्ञान 25
4. सामान्य जागरूकता 25
ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1: सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं। चरण 2: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा विवरण डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। चरण 3: अपनी डिटेल्स दर्ज करें। चरण 4: अपने परीक्षा विवरण की जांच करें।