युवाओं को दिया 'नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट' का मंत्र
रोजगार मेले को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि भारत वैश्विक आर्थिक संकट की स्थिति में भी अवसरों से भरे ऊर्जा के स्रोत के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं से आज समाज के हर वर्ग का जीवन आसान हो गया है। उन्होंने युवाओं से 'नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट' के मंत्र को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में उन्हीं लोगों को सफलता मिलती है जो अपने कर्तव्य में राष्ट्र को हमेशा प्रथम रखते हैं। युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का जिक्र करते हुए वैष्णव ने कहा कि अगर वे केवल एक ही बात, एक ही मंत्र याद रखें, तो उनके मन में कभी कोई संदेह नहीं होगा। वह मंत्र है 'नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट'।
71 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे
रोजगार मेले के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 71 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि पिछले एक महीने में एनडीए शासित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसी तरह के अभियान चलाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 71,056 भर्तियों को नियुक्ति पत्र बांटे हैं। गुजरात और हिमाचल प्रदेश जहां आदर्श आचार संहिता लागू है, को छोड़कर पूरे देश में 45 स्थानों पर हाल ही में केंद्र सरकार की भर्तियों में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्रों की भौतिक प्रतियां सौंपी गईं।