मथुरा में पारस्परिक प्रतिस्पर्धा और बौद्धिक कौशल को निखारने के लिए जीएलए विश्वविद्यालय के रसायन विभाग में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांच राउंड में आयोजित हुई प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया।
‘‘कैमिस्ट्री एण्ड लाइफ इन जनरल‘‘विषय पर कैम जीएलए क्लब के द्वारा आयोजित हुई प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम के कुल चार सदस्य थे। प्रथम दो चरणों में 18 टीमों ने भाग लिया तथा तीसरे और चौथे राउंड में 12 एवं 6 टीमें चुनी गयीं। इसके बाद अंतिम चरण का एक राउंड रहा, जिसमें चार टीमों ने भाग लिया।
चार में से प्रथम तीन टीमों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में बीटेक प्रथम वर्ष की टीम में प्रशांत, नौशाद अहमद, नीरज वर्मा एवं विपुल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनिमेश रघुवंशी, अंकित बंसल, गीतांश सहगल, कार्तिक अग्रवाल, आदेश सिंह, साहिल चैधरी एवं अमन मंगला ने समन्वयक के रूप में अपना सहयोग दिया।
इसी मौके पर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालयों के अध्यापकों ने अपने जोश व दक्षता का उच्च प्रदर्शन किया। 20 अध्यापकों की श्रेणी में कुल 19 मैच एक श्रेणी में तथा 5 मैच युगल श्रेणी में खेले गए।