फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

QS Ranking 2025: आईआईटी बॉम्बे और दिल्ली दुनिया के टॉप-150 विश्वविद्यालयों में शामिल; एमआईटी फिर से नंबर वन

Wed, 05 Jun 2024 04:00 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

QS World Ranking 2025: क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2025 जारी हो चुकी है। इस बार भारतीय विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। टॉप-150 की लिस्ट में भारत से आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी दिल्ली ने जगह बनाई है।
विज्ञापन
QS Ranking 2025 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

QS Ranking 2025: क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2025 जारी हो चुकी है। भारतीयों के लिए यह गर्व की बात है कि इस लिस्ट में भारतीय विश्वविद्यालयों ने भी जगह बनाई है। रैंकिंग सूची के अनुसार दुनियाभर की टॉप-150 यूनिवर्सिटीज में भारत से आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी दिल्ली शामिल है।

विज्ञापन


आईआईटी बॉम्बे ने पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 118वां स्थान हासिल किया है। इसी तरह आईआईटी दिल्ली भी इस साल 150वें स्थान पर पहुंच गया है।

इस साल IISc की रैंकिंग में भी बढ़ोतरी हुई है। आईआईएससी ने 211वां स्थान हासिल किया है। IIT खड़गपुर 222वें स्थान पर है, IIT मद्रास 227वें स्थान पर है और IIT कानपुर ने 263वां स्थान हासिल किया है।

इस सूची में दिल्ली विश्वविद्यालय को भी शामिल किया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने 328वां स्थान प्राप्त किया है, इसके बाद आईआईटी रुड़की 335वें, आईआईटी गुवाहाटी 344वें तथा अन्ना विश्वविद्यालय 383वें स्थान पर है।
विज्ञापन


इनके अलावा आईआईटी इंदौर 477वें, आईआईटी बीएचयू 531वें और जेएनयू ने 580वां स्थान हासिल किया है।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग के लिए पात्रता मानदंड में विषय की व्यापकता, स्तर की व्यापकता और शिक्षण का तरीका शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें