पंजाब सरकार ने पीएससी और पीएसएसएसबी समेत कई भर्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। सरकार ने सभी पीएसयू, स्वायत्तशासी निकाय, विश्वविद्यालय और पंजाब लोक सेवाय आयोग की भर्तियों के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया है। पंजाब सरकार के तहत आने वाले अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के भर्ती के लिए भी आवदेन की तारीख को बढ़ाया गया है। इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन की तारीख को 30 अप्रैल या उसके बाद तक के लिए बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि इन सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को कोरोना वायरस से बचाव के लिए बढ़ाया गया है। कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए इस वक्त देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म होगा। ऐसे में कई प्रतियोगी परीक्षाओं की आखिरी तारीख बढ़ाई गई है और कई परीक्षाओं को टालना पड़ा है। कोरोना वायरस की वजह से कई राज्यों में बोर्ड की परीक्षाओं को भी स्थगित करना पड़ा है। वहीं, बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन को भी स्थगित करना पड़ा है। इससे पहले कोरोना वायरस की वजह से जेईई मेन 200 की परीक्षा स्थगित कर दिया गया था। यह परीक्षा 5,7, 9 और 11 अप्रैल को होनी थी। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2020 को मई के आखिरी हफ्ते तक टाला गया है। इसके अलावा नीट की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है।