फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB Results 2020: जानिए कब आ रहा है पंजाब बोर्ड के आठवीं कक्षा का रिजल्ट

Mon, 30 Mar 2020 06:21 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

PSEB class 8 results 2020: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) इसी हफ्ते आठवीं कक्षा के परिणाम जारी कर सकती है। पंजाब में आठवीं कक्षा की परीक्षाएं लॉकडाउन की घोषणा से पहले 14 मार्च को समाप्त हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पंजाब बोर्ड के आठवीं कक्षा के परिणाम इसी हफ्ते जारी हो सकते हैं। 

विज्ञापन


आठवीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। पंजाब शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पंजाब शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। इसके बाद कक्षा दस की परीक्षाओं को तीन अप्रैल को होना था। लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की तो फिर से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया।

पंजाब बोर्ड के आठवीं कक्षा का रिजल्ट ऐसे चेक करें
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in है।
- यहां आपको रिजल्ट लिंक दिखेगा जहां आपको क्लिक करना है।
-इसके बाद अपना रोल नंबर डालना है।
-रोल नंबर डालते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा।

हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से कक्षा आठ के रिजल्ट की तिथि की पुष्टि नहीं हुई है। जैसे ही रिजल्ट की घोषणा होगी आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें