Punjab Board Exam 2021: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड( PSEB) ने पंजाब बोर्ड परीक्षा 2021 की डेट शीट जारी कर दी है। प्राथमिक, माध्यमिक, मैट्रिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in है।