फोटो व सिग्नेचर में सुधार का मौका, जानें शर्तें
राजस्थान पीटीईटी 2025 के आवेदन फॉर्म में फोटो और हस्ताक्षर (सिग्नेचर) में सुधार का विकल्प भी दिया गया है। हालांकि, यह बदलाव केवल तब मान्य होगा जब दोनों स्थानों पर फोटो/हस्ताक्षर पहले से अपलोड हों।
यह सुधार पीटीईटी कंट्रोल रूम द्वारा अंतिम सत्यापन के बाद ही स्वीकार किया जाएगा। अभ्यर्थियों को करेक्शन के लिए 200 शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
इस दिन हुई परीक्षा
राजस्थान पीटीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 15 जून 2025 को किया गया था। यह परीक्षा दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स (BA-B.Ed/ B.Sc-B.Ed) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद, ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर राज्य के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2025 की आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 19 जून से 21 जून तक का समय दिया गया था। यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी घोषणा आधिकारिक वेबसाइट (ptetvmoukota2025.in) पर की जाएगी।