फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSTET 2019: एडमिट कार्ड आज हो सकते हैं जारी

Wed, 15 Jan 2020 07:35 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

PSTET 2019: पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी होंगे। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउलोड कर पाएंगे। पीएसटीईटी परीक्षा पहले दिसंबर 2019 में आयोजित होनी थी। अब इसे 19 जनवरी के लिए रिशेड्यूल कर दिया गया है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक परीक्षा रोल नंबर नॉन-रैंडमाइजेशन के चलते आगे बढ़ाई गई थी। इस मामले में जांच के आदेश भी दे गए हैं। पहली बार ऐसा बताया गया कि थी कि किसी प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा स्थगित कर दी गई है। पुरानी तारीख में परीक्षा आयोजित करने के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किए जा चुके थे। लेकिन अब नई तारीख के लिए फिर से नए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।

सभी उम्मीदवारों के लिए ये एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है। इसके बिना आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को सरकार से मान्यता प्राप्त पहचान पत्र भी लेकर जाना जरूरी है।  
विज्ञापन


पीएसटीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 03 नवंबर को शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 25 नवंबर 2019 तक का समय दे दिया गया था। इसके बाद इसे आगे बढ़ाकर 03 दिंसबर किया गया। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड अपने पास रखें।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा इस बार पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन साल 2018 के लिए किया जा रहा है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को पंजाब राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक में पढ़ाने के लिए नियुक्ति की अहर्ता प्राप्त हो जाएगी। हालांकि ये परीक्षा पास कर लेने भर से नौकरी की गारंटी नहीं मिलेगी। लेकिन रिक्तियां आने पर आप उस पद के लिए आवेदन करने और नौकरी पाने के योग्य हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें