फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB Syllabus 2025: पंजाब बोर्ड ने जारी किया कक्षा 1 से 12 तक का विषयवार सिलेबस, वेबसाइट से करें डाउनलोड

Wed, 02 Jul 2025 11:06 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Punjab Board Syllabus 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए कक्षा 1 से 12 तक का नया सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। छात्र और शिक्षक विषयवार सिलेबस पीडीएफ फॉर्मेट में वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSEB Class 1 to 12 Syllabus PDF: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए विषयवार नया सिलेबस जारी कर दिया है। यह सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर उपलब्ध है। छात्र, अभिभावक और शिक्षक अब इसे पीडीएफ फॉर्मेट में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

किस क्लास का सिलेबस कैसे जारी किया गया है?

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 1 से 4 और कक्षा 6 व 7 के लिए विषयवार सिलेबस को ग्रुप के रूप में जारी किया है। वहीं, कक्षा 5, 8, 9, 10, 11 और 12 के लिए सिलेबस अलग-अलग क्लास के अनुसार जारी किया गया है। इसके साथ ही बोर्ड ने अंग्रेजी प्रैक्टिकल से संबंधित सामग्री जैसे निर्देश, ऑडियो फाइल्स और वर्कशीट्स भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की हैं, ताकि छात्रों को व्यावहारिक सीखने में मदद मिल सके।
विज्ञापन

 
कक्षा समूह सिलेबस प्रारूप
कक्षा 1 से 4 ग्रुप्ड विषयवार सिलेबस
कक्षा 5 अलग-अलग विषयवार सिलेबस
कक्षा 6 और 7 ग्रुप्ड विषयवार सिलेबस
कक्षा 8 से 12 अलग-अलग विषयवार सिलेबस
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें PSEB सिलेबस 2025?

छात्र और शिक्षक निम्नलिखित 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करके सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे ‘Syllabus’ लिंक पर क्लिक करें।
  • ‘Syllabus 2025-26’ वाले लिंक को चुनें।
  • अपनी कक्षा और विषय का चयन करें।
  • अब PDF फाइल खुलेगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें