फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB Supplementary 2026: पंजाब बोर्ड 10वीं-12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इतना लगेगा शुल्क

Wed, 03 Jun 2026 04:27 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

PSEB Supplementary Exam 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। छात्र 15 जून तक बिना विलंब शुल्क और 22 जून तक लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। परीक्षाएं जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित होने की संभावना है।
 
विज्ञापन
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) - फोटो : Self {X(@PSEB_Official)}
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSEB Supplementary Exam 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र कंपार्टमेंट, री-अपीयर या अतिरिक्त विषय (Additional Subject) श्रेणी में आते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ओपन स्कूल सिस्टम (OSS) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया और कार्यक्रम की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

15 जून तक बिना लेट फीस कर सकेंगे आवेदन

पंजाब बोर्ड ने छात्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी है। अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक बिना किसी विलंब शुल्क के रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं, जो छात्र तय समय पर आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 22 जून 2026 तक 1,000 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन करने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बिना लेट फीस के 19 जून 2026 और लेट फीस के साथ 26 जून 2026 निर्धारित की गई है। बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

कितनी देनी होगी परीक्षा फीस?

कक्षा 10वीं के लिए
शुल्क का प्रकार राशि
परीक्षा शुल्क ₹1,350
प्रैक्टिकल शुल्क ₹250
कुल शुल्क ₹1,600

कक्षा 12वीं के लिए
शुल्क का प्रकार राशि
परीक्षा शुल्क ₹1,750
प्रैक्टिकल शुल्क ₹300
कुल शुल्क ₹2,050

निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन करने वाले छात्रों को 1,000 रुपये अतिरिक्त लेट फीस भी देनी होगी।
विज्ञापन

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन कंफर्मेशन पेज और शुल्क रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें