2024 में 13 फरवरी से शुरू हुए थे एग्जाम
पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर, 2025 की पीएसईबी बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और मार्च के बीच आयोजित होने की उम्मीद है। 2024 में कक्षा 10 की परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 13 फरवरी से 30 मार्च तक चली थीं। परीक्षाएं राज्यभर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
डेटशीट में बोर्ड का नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा का समय, स्ट्रीम्स, विषय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। छात्रों को डेटशीट पर अपनी परीक्षा की सटीक तारीखें भी मिलेंगी। एक बार डेटशीट जारी होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
PSEB डेटशीट 2025 डाउनलोड करने के स्टेप्स
छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके पीएसईबी डेटशीट 2025 प्राप्त कर सकते हैं:
-
आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, "PSEB 10वीं/12वीं डेटशीट 2025" लिंक पर क्लिक करें।
-
अगली स्क्रीन पर परीक्षा की तारीखों वाला एक पीडीएफ फाइल खुलेगा।
-
पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।