पंजाब बोर्ड 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.52 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.96 फीसदी रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 93.23 प्रतिशत रहा।
परीक्षा में उपस्थित 2,69,505 उम्मीदवारों में से 2,54,744 छात्र सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। 1,27,753 छात्राओं में से 1,22,595 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। वहीं, 1,41,746 छात्रों में से 1,32,143 छात्र उत्तीर्ण हुए।
गौरतलब है कि परीक्षा में शामिल हुए सभी छह ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली, जिससे इस श्रेणी में उत्तीर्ण प्रतिशत 100% हो गया।
ग्रामीण क्षेत्रों का परिणाम शहरों से बेहतर
क्षेत्रवार देखें तो ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने शहरी क्षेत्रों के छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में उत्तीर्ण प्रतिशत 95.35% रहा, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 92.98% रहा।
स्कूलों की श्रेणियों में, गैर-सरकारी स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 95.97% रहा, उसके बाद सरकारी स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.45% रहा। तीनों श्रेणियों में सहायता प्राप्त स्कूलों का प्रदर्शन सबसे कम रहा, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 89.68% था।