मार्किंग स्कीम
उम्मीदवार जारी की गई उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। पीएसटीईटी की मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है, यानी गलत जवाब पर कोई अंक नहीं कटेगा।
पंजाब बोर्ड ने पीएसटीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2026 को किया था। यह परीक्षा पंजाब में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है।
कितने अंक वाले होंगे पास?
पीएसटीईटी परिणाम 2026 जल्द जारी होने की संभावना है। इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60% (150 में से 90 अंक) और ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 55% (150 में से 82 अंक) लाना जरूरी होगा। परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार तय समय-सीमा के भीतर कुछ जरूरी सुधार के लिए अपनी रिक्वेस्ट helpdesk@pstet2025.org पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं।