फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB 12th Result 2025: बोर्ड की वेबसाइट हुई स्लो, अब ऐसे चेक करें पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट

Wed, 14 May 2025 04:32 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

PSEB 12th Result 2025 Out: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्टघोषित कर दिया है। लाखों छात्र परिणाम देखने के लिए एक साथ आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच रहे हैं, जिससे वेबसाइट स्लो हो गई है।  
विज्ञापन
PSEB 12th Result 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSEB 12th Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट pseb.ac.in पर भारी ट्रैफिक के कारण कई बार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में छात्र परेशान न हों, क्योंकि बोर्ड ने रिजल्ट जांचने के लिए SMS का विकल्प भी उपलब्ध कराया है। इससे आप बिना इंटरनेट के भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

SMS से रिजल्ट कैसे चेक करें?

यदि वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने मोबाइल फोन से SMS के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन


अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
नया मैसेज टाइप करें इस फॉर्मेट में:
इस मैसेज को भेजें 5676750 नंबर पर।

कुछ ही सेकंड में आपको SMS के जरिए आपका रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा, जिसमें आपके प्राप्त अंक और पास/फेल की स्थिति होगी।

यह भी पढ़ेंPSEB 12th Result: 94.32 फीसदी रहा लड़कियों का पास प्रतिशत, तीन लाख से अधिक विद्यार्थी हुए थे शामिल     

परीक्षा तिथियां

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं इस वर्ष 20 फरवरी से 13 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं, जिनमें लाखों छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

इतना रहा पास प्रतिशत 

इस बार कुल 2,65,388 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2,41,506 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए। कुल पास प्रतिशत 91.00% रहा। लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। कुल 1,24,229 लड़कियों में से 1,17,175 उत्तीर्ण हुईं, जिससे उनका पास प्रतिशत 94.32% रहा। वहीं, 1,41,156 लड़कों में से 1,24,328 पास हुए, और लड़कों का पास प्रतिशत 87.98% रहा। ट्रांसजेंडर वर्ग के 3 में से सभी 3 छात्र उत्तीर्ण होकर 100% सफलता प्राप्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें