PSEB 12th Result 2020: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ( PSEB ) ने मंगलवार को बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर बारहवीं का रिजल्ट जारी किया। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 90.98 फीसदी रहा है। लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया है। बारहवीं कक्षा में लड़कियों का पास पर्संटेज 94.82 फीसदी रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 90.99 फीसदी रहा है।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से इस साल बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के शेष पेपर रद्द कर दिए थे। ऐसे में बारहवीं के परिणाम उन परीक्षाओं के आधार पर घोषित किए गए हैं, जो कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन से पहले आयोजित हुए थे।
इस साल बारहवीं कक्षा के कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 91.05 फीसदी रहा है। जबकि आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट
92.87 फीसदी रहा है। साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 94.82 फीसदी रहा है। वोकेशनल स्ट्रीम का रिजल्ट 88.81 फीसदी रहा है। कुल रिजल्ट 90 फीसदी से ज्यादा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों का रिजल्ट शहरी क्षेत्रों से बेहतर
इस साल बारहवीं कक्षा में शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों का रिजल्ट बेहतर रहा है। शहरी क्षेत्रों का रिजल्ट 91.96 फीसदी रहा है जबकि ग्रामीण इलाकों का रिजल्ट 93.39 फीसदी रहा है। सरकारी स्कूलों का परिणाम 94.32 प्रतिशत और निजी स्कूलों का 91.84 फीसदी रहा है।
खास बात है कि इस साल का रिजल्ट पिछले चार साल में सबसे बेहतरीन रहा है। 2017 में बारहवीं कक्षा में 63 फीसदी से कम विद्यार्थी पास हुए थे और 2019 में 86.41 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। लेकिन इस साल 90 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थी बारहवीं कक्षा में पास हुए हैं। कोरोना वायरस की वजह से इस साल मेरिट लिस्ट नहीं जारी नहीं की गई है।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर बारहवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
-जहां आपको अपना रोल नंबर और अन्य विवरण डालना होगा।
-जैसे ही आप अपनी जानकारी सबमिट करेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 86.41 फीसदी रहा था। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कियों का पास पर्सनेंट 90.86 फीसदी था जबकि लड़कों का 82.83 फीसदी था।