फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB 12th Admit Card: पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का प्रवेश पत्र, 17 फरवरी से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 04 Feb 2026 05:04 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

PSEB 12th Admit Card 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल हेड्स आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर छात्रों को देंगे। परीक्षा 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक होगी। निजी छात्र भी ऑनलाइन अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Punjab Board 12th Admit Card 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने 4 फरवरी 2026 को पंजाब बोर्ड 12वीं का हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर उपलब्ध कराया है। हालांकि, छात्र अपने लॉगिन से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। यह जिम्मेदारी स्कूल प्रधानाचार्य और स्कूल हेड्स की होगी।

विज्ञापन


स्कूल प्रमुखों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते ऑनलाइन माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को वितरित करें। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक सप्ताह पहले अपने संबंधित स्कूल से हस्ताक्षरित एडमिट कार्ड प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

एडमिट कार्ड क्यों है जरूरी?

पंजाब बोर्ड 12वीं का एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बिना हॉल टिकट के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, विषय, परीक्षा केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज होंगे।

12वीं की परीक्षा तिथियां

पंजाब बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा राज्य भर के निर्धारित केंद्रों पर संपन्न होगी।

प्राइवेट छात्रों के लिए खास जानकारी

जो छात्र निजी (Private) श्रेणी से परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी परीक्षा बैच चुननी होगी और संदर्भ संख्या (Reference Number), उम्मीदवार का नाम/पिता का नाम या पुराना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

PSEB 12th Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

स्कूल हेड्स और निजी उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले pseb.ac.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर नीचे स्क्रॉल कर School Login विकल्प पर क्लिक करें।
  • अकादमिक सत्र का चयन करें।
  • यूजरनेम, पासवर्ड और सेशन भरकर लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड में PSEB 12th Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और छात्रों को वितरित करें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत अपने स्कूल प्रशासन या बोर्ड से संपर्क करें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र भी साथ रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें