फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB Admit Card 2020: दसवीं-बारहवीं कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Wed, 21 Oct 2020 04:08 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

PSEB Admit Card 2020: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए दसवीं और बारहवीं कक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्र शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में छात्रों की आवेदन संख्या, रोल नंबर और परीक्षा केंद्रों सहित सभी जानकारी उपलब्ध होगी।  

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-खुशखबर! अब सात साल नहीं, बल्कि आजीवन मान्य होगा CTET प्रमाणपत्र
विज्ञापन



ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in है। 
-यहां आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-UP Board Compartment Result 2020: दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
विज्ञापन


गौरतलब है कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस साल बारहवीं कक्षा की कुछ परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। जिन विषयों की परीक्षाओं को रद्द किया गया था, उनके नंबर अन्य विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया गया था। ऐसे में जिन छात्रों को लगता है कि उनको अच्छे नंबर नहीं मिले हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें