PSEB Admit Card 2020: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए दसवीं और बारहवीं कक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्र शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में छात्रों की आवेदन संख्या, रोल नंबर और परीक्षा केंद्रों सहित सभी जानकारी उपलब्ध होगी।