किन-किन कोर्सेज के नतीजे हुए जारी?
रज्जू भैया विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी, बीकॉम जैसे प्रमुख अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही बीबीए, एलएलबी जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज के अलावा, एमए, एमएससी, एमकॉम और एमएससी इन हॉर्टिकल्चर (एग्रीकल्चर) जैसे विभिन्न पीजी प्रोग्राम्स के परिणाम भी जारी किए गए हैं।
कब-कब घोषित हुए परिणाम
विश्वविद्यालय ने 2024-25 सत्र की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम क्रमवार तरीके से घोषित किए हैं। अधिकांश यूजी पाठ्यक्रमों के नतीजे 19 जुलाई, 2025 को जारी किए गए, जबकि एमएससी (कृषि) बागवानी द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम पहले ही 17 जुलाई को घोषित किया जा चुका था। जिन छात्रों ने इस शैक्षणिक सत्र में परीक्षा दी थी, वे अब अपने रोल नंबर के माध्यम से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट prsuniv.ac.in पर जाकर अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
RSU Prayagraj Result 2025: ऐसे करें ऑनलाइन चेक करें रिजल्ट
- पहले आप विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट prsuniv.ac.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर उपलब्ध "परिणाम" (Result) अनुभाग पर क्लिक करें।
- परीक्षा सत्र "2024-25" चुनें और ड्रॉपडाउन से संबंधित कोर्स व सेमेस्टर को चुनें।
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के उपयोग के लिए इसे PDF में डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट भी ले लें।