फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप: 24 फरवरी से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Fri, 23 Feb 2018 07:58 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
PMRF
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप 2018-19 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आप इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 

विज्ञापन


फेलोशिप बी.टेक स्नातकों,  बी. टेक के अंतिम वर्ष के छात्रों और एम.टेक इंटिग्रटेड कोर्स या इंटिग्रेटेड एम.एससी इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी स्ट्रीम के छात्रों के लिए है। ये छात्र आईआईएससी, आईआईटी, एनआईटी,आईआईएसईआर और आईआईटीएस संस्थानों से फेलोशिप कर सकते हैं।

इस योजना के अंतर्गत देश भर के तकरीबन एक हजार मेधावी छात्र को जोकि इस समय बी. टेक की पढ़ाई कर रहे है उन्हें लाभ होगा । इन छत्रों को आईआईटी और आईआईएससी में पीएचडी करने का मौका दिया जाएगा । इस योजना के तहत छात्रों को एक अच्छी-खासी रकम वजीफे के रूप मे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया:
लिखित परीक्षा - लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम गेट / जेएएम / सीईईड के समान होगा और यह परीक्षा संबंधित आईआईटी या आईआईएससी में जो भी नोडल संस्थान होगा वहां आयोजित किया जाएगा।

साक्षात्कार - साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।

आवेदन कैसे करें:
स्टेप 1: www.pmrf.in पर लॉगिन करें
स्टेप 2: प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
स्टेप 3: निर्देश पढ़ें और उसके अनुसार आवेदन करें।

प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप का विवरण-
केंद्रीय कैबिनेट ने पीएमआरएफ योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत छात्रों को प्रति माह 70 हजार रुपए की धनराशि वजीफे के रूप मे दी जाएगी । जो के चौथे और पांचवे वर्ष में 80 हजार रुपये प्रति महीना हो जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए देश भर के प्रमुख संस्थानो में से सिर्फ एक हजार बी. टेक के छत्र चुने जाएंगे । 

ऑनलाइन आवेदन 24 फरवरी, 2018 से शुरू होगा।

विशेष जानकारी के लिए www.pmrf.in पर लॉगिन करें।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Prime Minister's Research Fellowship: Online Registrations To Begin On February 24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें