गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि अपनी यात्रा के पहले दिन राष्ट्रपति दोपहर में दमन पहुंचीं और दमन हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि शाम को उन्होंने दमन के जामपोरे इलाके में हाल ही में उद्घाटन किए गए पक्षीशाला का दौरा किया और दमन के वरकुंड इलाके में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) परिसर का भी दौरा किया।