इस बार एनडीए परीक्षा के जरिए तीनों सेनाओं के कुल 418 अधिकारी चुने जाएंगे। नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी में प्रशिक्षण देकर चुने गए अभ्यर्थियों को लेफ्टिनेंट बनाया जाएगा। यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जाती है और इसमें चयन लिखित परीक्षा और सर्विस सलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के इंटेलिजेंस और पर्सनैलिटी टेस्ट के जरिए होता है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को एसएसबी टेस्ट में शामिल होने का मौका मिलता है।
लिखित परीक्षा का पैटर्न
विषय अधिकतम मार्क्स समय सीमा
गणित 300 150 मिनट
सामान्य क्षमता परीक्षण 600 150 मिनट
योग 900
पेपर-1
गणित- गणित के पेपर में 120 प्रश्न आते हैं जो कि 300 नंबर के होते हैं। यह पेपर 2.5 घंटे का होता है। प्रश्नों के गलत जवाब देने पर नंबर कटते हैं। गणित के पेपर में सफलता के लिए आपको 1.25 मिनट में प्रति प्रश्न सा सही जवाब देना होता है। गणित के पेपर में 65 फीसदी दसवीं और 35 फीसदी 12वीं की कक्षा के पाठ्यक्रम से आता है।
पेपर- 2
एनडीए परीक्षा का दूसरा पेपर सामान्य क्षमता का होता है। इसमें 150 सवाल पूछे जाते हैं जो कि 600 नंबर के होते हैं। इस पेपर के लिए 2.5 घंटे का वक्त तय होता है और नगेटिव मार्किंग होती है। दूसरे पेपर के पहले भाग में अंग्रेजी आती है जो कि 200 नंबर की होती है। इस खंड में उम्मीदवार के अंग्रेजी भाषा के कौशल का परीक्षण किया जाता है। इसमें शब्दावली, बुनियादी व्याकरण के अभ्यास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। दूसरे भाग में सामान्य क्षमता के सवाल होते हैं जो कि 400 नंबर के होते हैं। इसमें विभिन्न विषयों जैसे कि सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, भौतिकी, भूगोल, रसायन विज्ञान से सवाल पूछे जाते हैं।
सब्सक्राइब करें सफलता का यूट्यूब चैनल
एनडीए परीक्षा में सफलता हासिल करनी है तो फिर देर किस बात की, फौरन 'सफलता क्लास' के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने लेफ्टिनेंट बनने के सपने को साकार करें। सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल पर आपको दिल्ली के विभिन्न एक्सपर्ट फैकल्टी परीक्षा में आने वाले विषयों को मुफ्त में पढ़ाएंगे और आपका मार्गदर्शन करेंगे। अभी सब्सक्राइब करें और घर पर सुरक्षित रहते हुए करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी।
सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल को अभी सब्सक्राइब करने के लिए विजिट करें- youtube.com/c/safaltaclass