फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaan: SSC-CHSL परीक्षा के लिए प्रैक्टिस सेट लॉन्च, संस्करण में 1500 से भी अधिक वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह

Sun, 23 Jul 2023 06:09 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

परीक्षा में कामयाबी सुनिश्चित करने के लिए इस पुस्तक में परीक्षा के स्वरूप को ध्यान में रखते हुए नए पाठ्यक्रम पर आधारित 1500 से भी अधिक वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह दिया गया है। छात्रों के अभ्यास के लिए 15 प्रैक्टिस सेट मौजूद हैं , जिनमें तार्किक परीक्षण, सामान्य ज्ञान-विज्ञान, अंग्रेजी, करंट अफेअर्स आदि विषयों के उत्कृष्ट प्रश्नों का संकलन दिया गया है।
विज्ञापन
SSC CHSL - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (सीएचएसएल) की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अमर उजाला का एसएससी-सीएचएसएल टियर-1 प्रैक्टिस सेट का नवीनतम अंक लॉन्च कर दिया गया है। यह परीक्षा अगस्त, 2023 में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में कामयाबी सुनिश्चित करने के लिए इस पुस्तक में परीक्षा के स्वरूप को ध्यान में रखते हुए नए पाठ्यक्रम पर आधारित 1500 से भी अधिक वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह दिया गया है। छात्रों के अभ्यास के लिए 15 प्रैक्टिस सेट मौजूद हैं , जिनमें तार्किक परीक्षण, सामान्य ज्ञान-विज्ञान, अंग्रेजी, करंट अफेअर्स आदि विषयों के उत्कृष्ट प्रश्नों का संकलन दिया गया है। इतना ही नहीं, विगत वर्षों की परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों को भी इसमें शामिल किया गया है, ताकि छात्र परीक्षा के पैटर्न से परिचित हो सकें।  किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए सामान्य ज्ञान एवं जागरूकता पर मजबूत पकड़ होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से सामान्य ज्ञान पर आधारित 2000 से अधिक महत्वपूर्ण तथ्यों का संकलन भी दिया गया है। इस खंड में इतिहास, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, विज्ञान आदि विषयों से संबंधित प्रमुख पॉइंटर्स दिए गए हैं। एसएससी- सीएचएसएल परीक्षा के लिहाज से यह अंक संग्रहणीय है। अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी यह पुस्तक उपयोगी सिद्ध होगी। मात्र 300 रुपये में उपलब्ध इस पुस्तक को आप ऊपर दी गई वेबसाइट से खरीद सकते हैं या फिर क्यूआर कोड स्कैन कर ऑर्डर कर सकते हैं।

यहां उपलब्ध

  1. www.udaan.amarujala.com  पर ही केवल यह पुस्तक उपलब्ध है।
  2. किसी भी अन्य जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001211166  या व्हाट्सएप नंबर 9811413743 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें