ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिखकर सितंबर में आयोजित हो जा रही जेईई और नीट की परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वैश्विक कोरोना महामारी के माहौल में छात्रों का परीक्षा केंद्रों तक जाना असुरक्षित होगा। इसलिए, इन दोनों ही प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित किया जाए। गौरतलब है कि इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई मेन परीक्षा 1-6 सितंबर और मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित होगी।