फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वर्ष से शुरू हुई प्रधानमंत्री की ये योजना, इंटर्नशिप और ट्रेनिंग भी है इसका हिस्सा

Tue, 08 Oct 2019 01:34 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री युवा योजना (PMYY)

विज्ञापन


योजना प्रारंभ : 9 नवंबर, 2016

उद्देश्य :

प्रधानमंत्री युवा रोजगार योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से की गयी है और इस योजना के अंतर्गत लोगों को खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए पूंजी लोन के तौर पर दी जाएगी और इस लोन का ब्याज दर भी कम रखा जाएगा। इस पूंजी की सहायता से युवा अपने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। इस योजना के जरिये देश से बेरोजगारी कम करने पर जोर दिया जा रहा है। इस योजना में उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है जो कम से कम 6 महीने के लिए सरकारी मान्यता प्राप्त व्यापार संस्थान में प्रशिक्षित हुए हों। इस योजना का उद्देश्य देश के शिक्षित लोगों को स्वरोजगार की ओर ले जाना है। ऐसे युवा जो उद्यमी बनने के इच्छुक हैं, उनके लिए कौशल विकास कार्यक्रम और लर्निंग फेसिलिटी प्रदान करना भी इसका उद्देश्य है।

महत्वपूर्ण तथ्य :
इस योजना के तहत लगभग 3050 स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान हैं, जहां आवेदक शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में 2200 उच्च शिक्षण संस्थान जैसे कॉलेज, प्रमुख विश्वविद्यालय एवं संस्थान, 500 आईटीआई, 300 स्कूल एवं 50 कौशल विकास एवं उद्यमिता केंद्र शामिल हैं। इस योजना के माध्यम से युवा पीढ़ी को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार करना है। इस योजना के तीन महत्वपूर्ण तथ्य हैं।
विज्ञापन


उद्यमिता मार्ट (Enterpreneurship Mart) 
इस मार्ट के जरिये छात्रों को Massive Open Online Courses सर्टिफीकेट के साथ क्लास डिस्कशन प्रैक्टिकल लर्निंग जैसे एप्लीकेशन, मोक बिजनेस, इंटर्नशिप और ट्रेनिंग कराई जाती है।

क्रिएटिंग मेंटर्स (Creating Mentors) 
इस योजना के लिए बहुत ही अच्छे मेंटर तैयार किए गए हैं। जिससे इस योजना के कार्य को अच्छे से जांच कर सकें और ये मेंटर यह भी चेक करते हैं। कि लोकल इंटरप्रेन्योर की सक्सेज और नेटवर्क रेज की क्षमता कितनी है। 

सामाजिक उद्यमिता (Social Entrepreneurship) 
इस योजना के तहत सोशल एंटरप्रेन्योशिप के लिए भी कोर्सेज उपलब्ध हैं। इसके लिए वोकेशनल ट्रेनिंग संबंधित सेंटर पर उपलब्ध कराई जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें