भारत सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर होनहार छात्रों के लिए पीएम-यशस्वी स्कॉलरशिप 2026 की शुरुआत की गई है। यह स्कॉलरशिप भारत सरकार के अंतर्गत सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से प्रदान की जाती है। इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क, छात्रावास एवं रहने का खर्च तथा योजना के तहत लागू अन्य शुल्कों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना और आर्थिक बाधाओं के कारण उनकी पढ़ाई रुकने से रोकना है।
इस योजना के तहत छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या निजी स्कूल/शैक्षणिक संस्थान में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए। इसके अलावा, योजना के लिए विद्यार्थी के परिवार की कुल वार्षिक आय रुपये 2,50,000 या उससे कम होनी चाहिए। इन पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले विद्यार्थी योजना के तहत उपलब्ध छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षणिक सहायता का लाभ उठा सकते हैं।