इसमें भारत के 23 आईआईटी संस्थानों के 50 हजार और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे 500 पूर्व छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इस दो दिवसीय आयोजन की प्रमुख पंक्ति 'इमेजिन, इनोवेटिव, इवेंट' है। उल्लेखनीय है कि दुनिया की सबसे बड़ी इस वर्चुअल समिट को पैन आईआईटी यूएसए आयोजित कर रही है।
इस समिट की थीम 'आईआईटी 2020: दि फ्यूचर इज नाउ' रखी गई है। कार्यक्रम में आईआईटी से वर्तमान और पूर्व में जुड़े शिक्षक और कर्मचारी भाग ले रहे हैं। इस दौरान तकनीकी शोध, वैश्विक अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सांस्कृतिक संरक्षण और वैश्विक शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों में आईआईटियंस की भूमिका पर चर्चा होगी।
उल्लेखनीय है कि पैन आईआईटी अमेरिका 20 साल पुराना संगठन है। 2003 से ही यह इस सम्मेलन का आयोजन करता आ रहा है और उद्योग, शिक्षा और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों के वक्ताओं को आमंत्रित करता रहा है। पैन आईआईटी अमेरिका, आईआईटी के पूर्व छात्रों की एक स्वयंसेवी टीम द्वारा चलाया जाता है।