फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2022: अब नमो एप पर भी मिलेंगे परीक्षा पे चर्चा के सवालों के जवाब, मोदी मास्टर क्लास सेक्शन शुरू

Sat, 16 Apr 2022 03:55 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Pariksha Pe Charcha 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 1 अप्रैल, 2022 को परीक्षा पे चर्चा 2022 कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया गया था।
विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश-विदेश के छात्रों को नया उपहार दिया है। अब बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र पीएम मोदी द्वारा संबोधित की जाने वाली बहुचर्चित परीक्षा पे चर्चा के सुझावों को नमो एप पर भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए अब एप पर मोदी मास्टर क्लास नाम से अलग से एक सेक्शन जारी कर दिया गया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को एप के क्यूरेटेड सेक्शन में इस बार हुए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अशों को भी साझा किया। 

विज्ञापन


पीएम ने साझा किया अपना अनुभव
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा "मुझे हमारे गतिशील #ExamWarriors के साथ बातचीत करने में मजा आता है। परीक्षा पे चर्चा परीक्षा और जीवन से संबंधित कई मुद्दों के लिए एक जीवंत मंच है। यह सभी बातचीत नमो एप पर इस अभिनव रूप से क्यूरेटेड सेक्शन में पाई जा सकती है।" दरअसल, नमो एप छात्रों और अभिभावकों दोनों के लिए परीक्षा पे चर्चा का एक खंड जोड़ता है। एप पर इसे दो भाषाओं, हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ा जा सकता है।

1 अप्रैल को हुई थी परीक्षा पे चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 1 अप्रैल, 2022 को परीक्षा पे चर्चा 2022 कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया गया था। इसमें करीब 1000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। पीएम ने इस दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिवावकों के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें