फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है फिट इंडिया स्कूल ग्रेडिंग सिस्टम, पीएम मोदी ने किया लॉन्च

Mon, 25 Nov 2019 01:50 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देशभर के स्कूलों में फिट इंडिया स्कूल ग्रेडिंग सिस्टम लॉन्च किया। फिट इंडिया स्कूल ग्रेडिंग सिस्टम में फिटनेस को लेकर स्कूलों की रैकिंग की व्यवस्था भी की गई हैं। 

विज्ञापन


फिट इंडिया स्कूल रैंकिंग तीन श्रेणियों में विभाजित है।
 

  • फिट इंडिया स्कूल (प्रथम श्रैणी)
  • फिट इंडिया स्कूल (थ्री स्टार)
  • फिट इंडिया स्कूल (फाइव स्टार)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस रैकिंग को हासिल करने वाले सभी स्कूल 'फिट इंडिया लोगो' और झंडे का इस्तेमाल भी कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल फिट इंडिया पोर्टल पर जाकर स्कूल स्वयं को फिट घोषित कर सकते हैं। स्कूलों को फिट इंडिया थ्री स्टार रेटिंग और फिट इंडिया फाइव स्टार रेटिंग भी दी जाएगी। रैंकिंग का स्तर इस बात पर निर्भर करेगा कि स्कूल अपने छात्रों और शिक्षकों के बीच फिटनेस को कितना महत्व देते है।
 
प्रधानमंत्री ने अनुरोध किया कि सभी स्कूल फिट इंडिया रैंकिंग में शामिल हों जिससे फिट इंडिया एक जनांदोलन बने और उससे जागरूकता आए। इसके लिए सबको प्रयास करना चाहिए। फिट इंडिया को लेकर कई प्रकार के आयोजन किए जाएंगे। इसमें क्विज, निबंध, लेख, चित्रकारी, पारंपरिक और स्थानीय खेल, योगासन, नृत्य एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं शामिल हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें : नौकरी आधारित कोर्स, गूगल और एपल जैसी कंपनियों में भी है मांग

मोदी ने कहा कि फिट इंडिया सप्ताह में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके शिक्षक और माता-पिता भी भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया मतलब सिर्फ दिमागी कसरत, कागजी कसरत, लैपटाप-कम्प्यूटर या मोबाइल फोन पर फिटनेस की एप देखते रहना नहीं है बल्कि पसीना बहाना और खाने की आदतें बदलना है। उन्होंने कहा कि मैं देश के सभी राज्यों के स्कूल, बोर्ड और स्कूलों के प्रबंधन से
विज्ञापन

अपील करता हूं कि वे दिसम्बर महीने में फिट इंडिया सप्ताह मनाएं और फिटनेस की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। 


मन की बात
मन की बात आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाने वाला कार्यक्रम है। जिसके जरिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सभी नागरिकों को संबोधित करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्तूबर 2014 को किया गया था। नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को इस कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हैं। नवंबर 2019 के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने NCC कैडेट्स के साथ अपनी बातचीत को भी साझा किया। साथ ही अयोध्या फैसले पर जनता के रुख को भी सराहा। 

ये भी पढ़ें :  विश्वविद्यालयों में अनिवार्य होगी इंटर्नशिप, विद्यार्थियों के क्रेडिट अंक भी जुड़ेंगे

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें