फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: मन की बात में प्रतिभा सेतु का किया जिक्र, कहा- मामूली अंतर से पिछड़े युवाओं को मिली नई उम्मीद

Sun, 31 Aug 2025 12:09 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Pm mann ki baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में प्रतिभा सेतु का जिक्र किया। यह पहल यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के योग्य उम्मीदवारों को मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करेगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी के मन की बात - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में लोगों से संवाद करते हुए प्रतिभा सेतु का जिक्र किया। उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा की कठिनाईयों और उसमें सफलता पाने वाले छात्रों के संघर्ष पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने बताया कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षाओं में मेहनत करने वाले कई छात्र मुश्किल हालात के बावजूद पूरी मेहनत से तैयारी करते हैं।

विज्ञापन


फिर भी, कुछ योग्य उम्मीदवार मामूली अंतर के कारण अंतिम सूची में शामिल नहीं हो पाते और इन्हें भी प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। ऐसे उम्मीदवारों को दूसरी परीक्षाओं की तैयारी फिर से करनी पड़ती थी, जिससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होता था। इसे ध्यान में रखते हुए, इन होनहार छात्रों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म 'प्रतिभा सेतु' बनाया गया है।
 

प्रतिभा सेतु पर छूटे हुए टैलेंट का रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि प्रतिभा सेतु में उन उम्मीदवारों का डेटा रखा गया है, जिन्होंने UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सभी चरण पास किए, लेकिन अंतिम मेरिट लिस्ट में उनका नाम नहीं आया। इस पोर्टल पर 10,000 से अधिक होनहार युवाओं का डेटाबैंक मौजूद है। कोई उम्मीदवार सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था, कोई इंजीनियरिंग सर्विसेज में जाना चाहता था, और कोई मेडिकल सर्विसेज के हर चरण पार कर चुका था, लेकिन अंत में चयन नहीं हो पाया। अब इस सभी योग्य उम्मीदवारों की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन


UPSC: क्या है यूपीएससी प्रतिभा सेतु, किसे और कैसे मिलेगा लाभ? जानें इस योजना से जुड़े अपने हर सवाल का जवाब

प्रतिभा सेतु से युवाओं को नई अवसरों और नौकरियों का मौका

प्रधानमंत्री ने कहा कि निजी कंपनियां इस पोर्टल से इन होनहार छात्रों की जानकारी लेकर उन्हें अपने यहां नियुक्ति दे सकती हैं। इस प्रयास के नतीजे भी सामने आ रहे हैं। सैकड़ों उम्मीदवारों को पोर्टल की मदद से तुरंत नौकरी मिली है और जो युवा मामूली अंतर से पिछड़ गए थे, वे अब नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रतिभा सेतु योजना का उद्देश्य

प्रतिभा सेतु योजना UPSC की आठ परीक्षाओं में मामूली अंतर से अंतिम मेरिट सूची में जगह न बनाने वाले प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए बनाई गई है। 

इस योजना में उनके विवरण को निजी कंपनियों और नियोक्ताओं के साथ साझा किया जाता है, ताकि योग्य उम्मीदवार का चयन किया जा सके। पहले इसे पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम के नाम से जाना जाता था और इसकी शुरुआत 20 अगस्त 2018 से हुई थी। अब इसका नाम और स्वरूप बदलकर ‘प्रतिभा सेतु’ कर दिया गया है।

UPSSSC: यूपी प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी भर्ती परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी हुई जारी; 3,446 पदों पर होगा चयन

पहले और अब में मुख्य बदलाव

पहले योजना में केवल उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर प्रकाशित होती थी और नियोक्ताओं के पास सीधे संपर्क का कोई साधन नहीं था। अब पंजीकृत कंपनियों को लॉग इन आईडी मिलेगी, पोर्टल डैशबोर्ड पर नोटिफिकेशन, शॉर्टलिस्टिंग, चयन और रिजेक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, नियोक्ता सीधे उम्मीदवारों से संपर्क कर सकते हैं और डेटा साझा करने से पहले उनकी सहमति ली जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें