फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPhO Gold Medal: इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में भारत का जलवा, गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Mon, 13 Jul 2026 01:54 PM IST
Shahin Praveen पीटीआई, नई दिल्ली

सार

International Physics Olympiad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने छात्रों की इस उपलब्धि को देश के युवाओं की प्रतिभा और विज्ञान के प्रति उनकी रुचि का प्रमाण बताया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IPhO Gold Medal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोलंबिया में आयोजित इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह सफलता युवाओं की प्रतिभा और विज्ञान व रिसर्च के प्रति उनकी रुचि को दिखाती है।

विज्ञापन


मोदी ने यह भी कहा कि यह बात भी उतनी ही तारीफ के काबिल है कि पिछले दशक में भारतीय छात्रों ने इस प्लेटफॉर्म के अलग-अलग आयोजनों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, "हमारे युवाओं का शानदार प्रदर्शन! कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाले कनिष्क जैन, रिद्धेश अनंत बेंडले, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठ सुरैया और स्वरित जोशी की भारतीय टीम को बधाई।"
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम की यह उपलब्धि देश की 'युवा शक्ति' की असीम क्षमता और विज्ञान व रिसर्च के प्रति उनके जुनून का एक और उदाहरण है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें