फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएलए विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट में भारी उछाल, 1000 छात्रों का हुआ चयन

Wed, 17 Jan 2018 11:31 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
GLA University
विज्ञापन

इस साल जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के कैंपस प्लेसमेंट में बड़ा उछाल आया है। पिछले वर्ष अब तक 615 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था जबकि वर्तमान सत्र में अब तक 1000 छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट मिला है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के अधिकारियों ने प्लेसमेंट दर में आयी उछाल को देखते हुए लगातार बढ़ते रहने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


विदित रहे कि जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में देश विदेश की जानी-मानी कंपनियां लगातार दस्तक दे रही हैं। जो कि कैंपस प्लेसमेंट के जरिये छात्रों को रोजगार प्रदान कर रही हैं। कंपनियों की विश्वविद्यालय में दस्तक को देखकर छात्रों में भी जुनून देखने को मिल रहा है।

हाल ही में जीएलए परिसर में 70 कंपनियों ने दस्तक देकर ग्रुप डिस्कशन तथा मौखिक परीक्षा के माध्यम से 1000 छात्रों को रोजगार दिया है। यही नहीं जानी-मानी 6 आईटी कंपनी टीसीएस में 119, कैपजेमिनी 103, कांसेंट्रिक्स 92, इंफोसिस 78, विप्रो 53 तथा टौरी हैरिस में 28 छात्रों का चयन हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

टीसीएस कंपनी में चयनित हुई बीटेक कम्प्यूटर की छात्रा आयुशी निगम ने अपनी कामयाबी का श्रेय विश्वविद्यालय प्रशासन को देते हुए कहा कि जीएलए ने उनके करियर को एक नई राह प्रदान की है। यहां की शिक्षा पद्धति और वातावरण अद्वितीय है, शिक्षक भी छात्रों के साथ, उन्हें अच्छी शिक्षा देने के लिए काफी परिश्रम करते हैं। जिस प्रकार तपती धूप में बारिश की बूंदे राहत का अहसास देती हैं, इस वक्त हम ठीक ऐसा ही महसूस कर रहे हैं।  

विप्रो कंपनी में चयनित हुए बीटेक कम्प्यूटर साइंस के छात्र अक्षय बंसल ने अपने चयन का श्रेय माता-पिता व विश्वविद्यालय को देते हुए कहा कि आज साक्षात्कार में सफल होने के लिए उनके विभाग के शिक्षकों ने न केवल गुरु मन्त्र दिये बल्कि कम्पनियों में किस तरह साक्षात्कार दिए जाते है उसी प्रकार से ग्रुप डिस्कशन कराया। छात्र ने इस बात को माना कि विश्वविद्यालय एक प्लेसमेंट हब के रूप में उभर रहा है।    

कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय को भरोसा है कि इस संख्या में अभी काफी वृद्धि होगी, क्योंकि रिसर्च के कई ऐसे छात्र हैं जिन्होंने अपना शोध पूरा कर लिया है। ये छात्र शोध में अपनी उपलब्धि हासिल कर अब रोजगार के लिए तैयार हो रहे हैं।  

कुलाधिपति ने बताया कि छात्रों और स्टाफ की टीम ने कैंपस तक रिक्रूटर्स को बड़ी संख्या में आकर्षित  करने के लिए कड़ी मेहनत की है और इस प्लेसमेंट सीजन से काफी उम्मीदें हैं। विश्वविद्यालय के बढ़ते प्लेसमेंट ग्राफ से हम उम्मीद करते हैं कि छात्रों में प्लेसमेंट पाने के लिए क्रेज बना ही रहेगा । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें