फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGIMER Admit Card 2022: फार्मासिस्ट ग्रेड 2 और स्टेनोग्राफर का एडमिट कार्ड जारी, इन 8 शहरों में होगी परीक्षा

Fri, 18 Nov 2022 03:02 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली

सार

PGIMER Admit Card 2022: पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER ) चंडीगढ़ ने अपनी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 और स्टेनोग्राफर पदों के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PGIMER Admit Card 2022: पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER ) चंडीगढ़ ने अपनी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 और स्टेनोग्राफर पदों के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 26 नवंबर 2022 (शनिवार) को दिल्ली/एनसीआर, चंडीगढ़/मोहाली, अंबाला, वाराणसी, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित 8 शहरों में सुबह की पाली में ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

आयोग की वेबसाइट पर मिलेगा एडमिट कार्ड

उम्मीदवार पीजीआईएमईआर फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड और पीजीआईएमईआर स्टेनो एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट यानी pgimer.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।  उम्मीदवार रोल नंबर, परीक्षा स्थल, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय और परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों द्वारा पालन किए जाने वाले अन्य नियमों और शर्तों को अपने एडमिट कार्ड पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

PGIMER Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले पीजीआईएमईआर की वेबसाइट - pgimer.edu.in पर जाएं।
  • फार्मासिस्ट ग्रेड II और स्टेनोग्राफर के पदों के लिए 'एडमिट कार्ड लिंक 'पर क्लिक करें।
  • अपनी 'उपयोगकर्ता आईडी' और 'पासवर्ड' दर्ज करें।
  • पीजीआईएमईआर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • आप इसका एक प्रिंटआउट भी रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें