पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने एमडी/एमएस प्रवेश परीक्षा 2020 की तारीखें जारी कर दी हैं। बता दें कि एमडी/एमएस के लिए परीक्षा 14 जून, 2020 को आयोजित की जाएगी। संस्थान ने अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी हैं। परीक्षा के शेड्यूल की पूरी जानकारी पीजीआईएमईआर की आधिकारिक साइट पर देखी जा सकती है। पीजीआईएमईआर की वेबसाइट pgimer.edu.in है। प्रवेश परीक्षा 14 जून से शुरू होगी और 22 जून, 2020 को समाप्त होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- सुबह और शाम। नीचे दी गई सूची से उम्मीदवार परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं।
परीक्षा का नाम परीक्षा की तारीख
एमडी / एमएस प्रवेश परीक्षा 14 जून, 2020
एमडी अस्पताल प्रशासन प्रवेश परीक्षा 14 जून, 2020
डीएम / M.Ch. प्रवेश परीक्षा 14 जून, 2020
एमडीएस हाउस नौकरी प्रवेश परीक्षा 21 जून, 2020
M.Sc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 21 जून, 2020
M.Sc/ M.Sc (MLT) प्रवेश परीक्षा 22 जून, 2020
मास्टर इन पब्लिक हेल्थ प्रवेश परीक्षा 22 जून, 2020
पीएचडी प्रवेश परीक्षा 22 जून, 2020
आधिकारिक सूचना के अनुसार, काउंसलिंग का शेड्यूल और मोड की जानकारी अबी नहीं दी गई है। इसके लिए अलग से छात्रों को सूचित किया जाएगा। अधिक संबंधित अपडेट के लिए उम्मीदवार PGIMER की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।