काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज
नीट यूजी 2025 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को कई मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें NEET (UG)-2025 का प्रवेश पत्र और स्कोर कार्ड, मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट (10+2) के प्रमाण पत्र, अंक पत्र या प्रवेश पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं। निजी मेडिकल/डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवश्यक सभी प्रमाण पत्र भी मूल रूप में प्रस्तुत करने होंगे। इसके अलावा पासपोर्ट आकार के 6 फोटो, UGMAC-2025 के ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट, आधार कार्ड और बायोमेट्रिक पहचान रिपोर्ट फॉर्म भी आवश्यक हैं।
उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यदि कोई अतिरिक्त दस्तावेज जरूरी हो, जैसे DQ (PH), SMQ या EWS प्रमाण पत्र, तो उसे भी साथ लाना अनिवार्य है। सभी प्रमाण पत्र और दस्तावेज मूल (Original) रूप में होने चाहिए, ताकि दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न आए।
काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया
- पहले आधिकारिक वेबसाइट (bceceboard.bihar.gov.in) पर जाएं।
- UGMAC-2025 सेक्शन चुनें - “UGMAC-2025 Online Application” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त करें।
- प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक विवरण और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- अपनी पसंद के मेडिकल/डेंटल कॉलेज और कोर्स चुनें।
- सबमिट करने से पहले सभी भरी गई जानकारी जांच लें।
- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन भुगतान करें।
- अंतिम आवेदन पत्र/कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें, यह काउंसलिंग के समय जरूरी होगा।