फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar NEET UG Counselling: बिहार नीट यूजी काउंसलिंग स्थगित! निजी मेडिकल कॉलेज फीस विवाद पर हाई कोर्ट की रोक

Sat, 09 Aug 2025 09:39 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar NEET UG Counselling 2025: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने यूजीएमएसी की काउंसलिंग प्रक्रिया फिलहाल रोक दी है। यह फैसला निजी मेडिकल कॉलेजों की 50% सीटों पर शुल्क निर्धारण को लेकर जारी आदेश पर पटना हाई कोर्ट की रोक के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar NEET UG Counselling 2025: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) 2025 की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है।  

विज्ञापन


BCECEB ने बताया कि राज्य के 85% मेडिकल कॉलेजों की सीटों पर दाखिले के लिए 29 जुलाई 2025 से पंजीकरण और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसी के तहत निजी मेडिकल कॉलेजों की 50% सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों की तरह शुल्क निर्धारित किया गया था।

हाई कोर्ट ने विभागीय आदेश पर लगाई रोक

इस विभागीय आदेश के खिलाफ निजी मेडिकल कॉलेजों ने पटना हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं। सुनवाई के बाद माननीय पटना उच्च न्यायालय ने 5 अगस्त 2025 को आदेश जारी कर उक्त विभागीय आदेश को स्थगित कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग से मार्गदर्शन की प्रतीक्षा

इस संबंध में पर्षद ने स्वास्थ्य विभाग, बिहार से मार्गदर्शन मांगा है। जब तक निर्देश नहीं मिलते, UGMAC-2025 की प्रक्रिया स्थगित रहेगी। आयोग ने जानकारी दी है कि आगे की कार्रवाई या प्रक्रिया की सूचना समय-समय पर पर्षद की वेबसाइट और समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी। इसलिए सभी संबंधितों को पर्षद की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज

नीट यूजी 2025 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को कई मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें NEET (UG)-2025 का प्रवेश पत्र और स्कोर कार्ड, मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट (10+2) के प्रमाण पत्र, अंक पत्र या प्रवेश पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं। निजी मेडिकल/डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवश्यक सभी प्रमाण पत्र भी मूल रूप में प्रस्तुत करने होंगे। इसके अलावा पासपोर्ट आकार के 6 फोटो, UGMAC-2025 के ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट, आधार कार्ड और बायोमेट्रिक पहचान रिपोर्ट फॉर्म भी आवश्यक हैं।

उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यदि कोई अतिरिक्त दस्तावेज जरूरी हो, जैसे DQ (PH), SMQ या EWS प्रमाण पत्र, तो उसे भी साथ लाना अनिवार्य है। सभी प्रमाण पत्र और दस्तावेज मूल (Original) रूप में होने चाहिए, ताकि दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न आए।

काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • पहले आधिकारिक वेबसाइट (bceceboard.bihar.gov.in) पर जाएं।
  • UGMAC-2025 सेक्शन चुनें - “UGMAC-2025 Online Application” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त करें।
  • प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक विवरण और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी पसंद के मेडिकल/डेंटल कॉलेज और कोर्स चुनें।
  • सबमिट करने से पहले सभी भरी गई जानकारी जांच लें।
  • डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंतिम आवेदन पत्र/कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें, यह काउंसलिंग के समय जरूरी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें