National Security Quiz India: स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्रालय और MyGov India के सहयोग से एक खास ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का नाम ‘Rouse on Aatmanirbhar Innovation in National Security’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और आत्मनिर्भर भारत के विचार को मजबूत करना है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक लिंक tinyurl.com/yfbsukrk पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से 31 जुलाई, 2025 तक इस क्विज में शामिल हो सकते हैं।
क्विज का उद्देश्य और विषय
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर रक्षा मंत्रालय और MyGov द्वारा आयोजित इस ऑनलाइन क्विज का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रतियोगिता को तीन प्रमुख विषयों पर आधारित किया गया है।
- नए भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका,
- भारत रणभूमि - 'भारत की सीमाएं',
- राष्ट्रीय सुरक्षा में आत्मनिर्भर नवाचार का उदय।
प्रश्न पैटर्न और अंतिम तिथि
यह क्विज हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें। प्रतिभागियों को 5 मिनट में अधिकतम 20 सवालों के उत्तर देने होंगे। इस क्विज में भाग लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है, जो प्रतिभागी भाग लेंगे, उन्हें डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार और सम्मान
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। पहला स्थान प्राप्त करने वाले को 25,000 रुपये दूसरा स्थान पाने वाले को 15,000 रुपये जबकि तीसरे स्थान पर आने वाले को 10,000 रुपये की नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा चयनित प्रतिभागियों को 5,000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जो उनके योगदान और ज्ञान को मान्यता देगा।