PPC: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीयन 11 जनवरी तक खुले रहेंगे। इस पहल में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और डिजिलॉकर अकाउंट से लिंकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।