फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPC 2026: परीक्षा पे पर्चा के लिए अब तक 3.19 करोड़ नामांकन, क्या टूटेगा पिछले साल का रिकार्ड...? 10 दिन बाकी

Fri, 02 Jan 2026 04:35 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

PPC 2026: परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। 2 जनवरी तक 3.19 करोड़ से अधिक छात्र, शिक्षक और अभिभावक जुड़ चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 है। चयनित प्रतिभागियों को पीएम मोदी से संवाद का मौका मिलेगा।
 
विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2026 - फोटो : Official Website- innovateindia1.mygov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pariksha Pe Charcha 2026 Registration: परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चालू है और इस बार भागीदारी में पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक तेजी देखी जा रही है। पिछले वर्ष इस कार्यक्रम के लिए 3.56 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण किया था। इस बार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि में अभी करीब 10 दिन शेष हैं, इसके बावजूद देशभर से छात्र, शिक्षक और अभिभावक बड़ी संख्या में इस पहल से जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन


2 जनवरी 2026 दोपहर 2:30 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पीपीसी 2026 के लिए कुल 3,19,85,302 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 2,98,14,446 छात्र, 17,94,270 शिक्षक और 3,76,586 अभिभावक शामिल हैं।

  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 1 दिसंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 जनवरी 2026
  • कार्यक्रम की तारीख: जल्द घोषित की जाएगी
     

परीक्षा पे चर्चा क्या है?

परीक्षा पे चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वार्षिक संवाद कार्यक्रम है, जिसमें वे विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर परीक्षा के तनाव, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास से जुड़े मुद्दों पर मार्गदर्शन देते हैं। इस दौरान शिक्षक और अभिभावकों से भी बातचीत होती है, जिसमें बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत रखने के उपाय साझा किए जाते हैं।

कौन ले सकता है हिस्सा?

  • कक्षा 6 से 12 तक के छात्र
  • अभिभावक
  • शिक्षक

यह प्रतियोगिता MyGov Innovate प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जा रही है, जहां सभी वर्गों के लिए अलग-अलग गतिविधियां तय की गई हैं।

चयन होने पर क्या मिलेगा?

चयनित प्रतिभागियों को परीक्षा पे चर्चा 2026 में सीधे शामिल होने का अवसर मिलेगा। इनमें से शीर्ष 10 “Legendary Exam Warriors” को प्रधानमंत्री आवास जाने का विशेष मौका दिया जाएगा। इसके अलावा, लगभग 2,500 चयनित प्रतिभागियों को शिक्षा मंत्रालय की ओर से विशेष पीपीसी किट भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

PPC 2026 Application: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले mygov.in/ppc-2026/ पर जाएं।
  • “PPC-2026 Competition” विकल्प चुनें।
  • छात्र/अभिभावक/शिक्षक में से अपनी श्रेणी चुनें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अधिकतम 500 कैरेक्टर में अपना सवाल सबमिट करें।
  • कन्फर्मेशन पेज सेव कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें