11 जनवरी तक कर सकते हैं पंजीकरण
परीक्षा पे चर्चा (PPC 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक छात्र, शिक्षक और अभिभावक innovateindia1.mygov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाकर "अभी भाग लें" विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद अपनी श्रेणी (छात्र/शिक्षक/अभिभावक) चुनकर आवश्यक जानकारी भरनी होगी और फॉर्म सबमिट करना होगा। भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।
कार्यक्रम के आयोजन की तिथि अभी घोषित नहीं
पीपीसी 2026 के इस संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम की आधिकारिक तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है। इस दौरान प्रधानमंत्री छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे, जिनमें परीक्षा का तनाव, पढ़ाई की रणनीति और जीवन से जुड़े विषय शामिल होंगे। कुछ चुने हुए प्रश्न कार्यक्रम में शामिल किए जाएंगे।
परीक्षा पे चर्चा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को परीक्षा से जुड़े तनाव से राहत दिलाना, बेहतर तैयारी के तरीकों को साझा करना और शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है। यह मंच प्रतिभागियों को अपने सवाल रखने और सीधे प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन पाने का अवसर देता है।