फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2022: परीक्षा पे चर्चा 2022 पंजीकरण तिथियां घोषित, पीएम मोदी से ऑनलाइन लाइव जुड़ेंगे छात्र  

Sun, 26 Dec 2021 03:24 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

पीएम नरेंद्र मोदी से ऑनलाइन लाइव जुड़ने के लिए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की पंजीकरण तारीखों की घोषणा हो गई है। 28 दिसंबर,2021 से 20 जनवरी,2022 तक छात्र, शिक्षक व अभिभावक परीक्षा पे चर्चा 2022 कार्यक्रम के लिए वेबसाइट Mygov.in पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। 
विज्ञापन
PPC2022 : परीक्षा पे चर्चा प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा 2022 कार्यक्रम की प्रतियोगिता के पंजीकरण की तिथियां घोषित हो गई हैं। रविवार 26 दिसंबर,2021 को पीएम मोदी ने अपने रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' में देश को किए गए संबोधन में छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम हिस्सा लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करता हूं। अगले वर्ष की शुरुआत में भी 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा से पूर्व छात्रों के साथ चर्चा की योजना बना रहा हूं। 

इन तारीखों पर होगा पंजीकरण

छात्र, शिक्षक और अभिभावकों 28 दिसंबर,2021 से 20 जनवरी,2022 के दौरान  परीक्षा पे चर्चा 2022 की प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। परीक्षा पे चर्चा 2022 कार्यक्रम के लिए वेबसाइट MyGov.in पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र इस पंजीकरण प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। इन सभी के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें सफल होने वाले छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को पीएम नरेंद्र मोदी से ऑनलाइन लाइव जुड़ने का अवसर मिलेगा। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम जनवरी के तीसरे से चौथे हफ्ते के दौरान आयोजित होता आया है। 

विज्ञापन



छात्रों को मिलते हैं कई मूल्यवान सुझाव 

पीएम मोदी की तरफ से वर्ष 2018 में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम शुरू किया गया था। जनवरी,2020 तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षा के लिए कई मूल्यवान सुझाव दिए थे। सीबीएसई, जवाहर नवोदय विद्यालय समेत कई निजी स्कूलों के छात्र प्रधानमंत्री से जुड़े थे। सीबीएसई के विदेशों में स्थित स्कूलों से भी छात्र पीएम से ऑनलाइन जुड़कर अपने सवाल पूछते हैं। पीएम मोदी छात्रों के प्रश्नों के जवाब कई दिलचस्प उदाहरणों के साथ देते हैं। 


सफलता के मिलते हैं कई मंत्र 

पीएम मोदी द्वारा इस कार्यक्रम में छात्रों को 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए मेहनत करने के साथ ही जीवन में सफल होने के कई प्रेरणादायक मंत्र भी मिलते हैं। उन्होंने एक बार कार्यक्रम में वर्ष 2001 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की शानदार पारी का जिक्र करते हुए छात्रों को सीख दी थी कि दृढ़ संकल्प के साथ वह हर चुनौती का डटकर सामना कर सकते हैं। जैसे इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने अच्छे रनों की लीड हासिल करके आस्ट्रेलिया को हराया था। इसके अलावा उन अभिभावकों को भी सीख दी थी, जो अपने खुद के सपनों को बच्चों पर थोप देते हैं और अपने बच्चों पर सफल होने का दबाव बनाते हैं। ऐसे अभिभावक खुद अपने जीवन में वह कामयाबी हासिल नहीं कर पाते हैं, जिसका वह सपना देखते हैं और बाद में अपने सपनों का बोझ अपने बच्चों पर लाद देते हैं। 

विज्ञापन

छात्रों ने भी की है एंकरिंग 

वर्ष 2020 के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पीएम मोदी के समक्ष सीबीएसई के छात्रों ने ही लाइव एंकरिंग की थी। पीएम मोदी ने भी इन छात्रों को काफी प्रोत्साहित किया था। उस समय बोर्ड के छात्रों ने बताया था कि उन्होंने लाइव एंकरिंग के लिए कई दिनों से अभ्यास किया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें